AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव पाजू खुर्द में राजा गोपी चन्द नामक सांग का हुआ मंचन मंच पर किया राजा गोपी चन्द के जीवन चरित्र को उजागर

abslm 28/02/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इंडियन कल्चरल एवं ड्रामा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उपमंडल के गांव पाजू खुर्द में राजा गोपी चन्द नामक सांग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिक्षाविद् अरूण खर्ब, सरपंच निरंजन, समाजसेवी राकेश खर्ब व नंबरदार कुलदीप ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के सचिख्व विक्रमजीत सिंह ने की। 

अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांगी अनिल की टीम द्वारा प्रस्तुत गोपी चन्द नामक सांग का ग्रामीणों ने सांग का भरपूर आनंद लिया। कलाकारों ने सांग का मंचन करते हुए बताया कि राजा गोपी चन्द दुनिया की ऐशो-आराम छोड़कर गुरू गौरखनाथ के पास जाकर योगी बनने के लिए चले जाते हैं। गुरू गौरखनाथ ने राजा गोपीचंद को योग की दीक्षा तो दे दी लेकिन उन्होंने सोचा कि यह एक राजा है। इसके अंदर लोकलाज है जोकि परमार्थ में बड़ी भारी दीवार है, जिसे दूर करना जरूरी है। इसके लिए गुरू गौरखनाथ गोपी चन्द की परीक्षा लेते हैं। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि लुप्त होती सांग की कला को बचाने के लिए संस्था बेहद अच्छा प्रयास कर रही है। आधुनिकता की चकाचौंध में सांग कहीं ना कहीं विलुप्त हो रहे हैं। सांग के माध्यम से महापुरूषों का जीवन चरित्र कलाकार अपनी कला के माध्यम से बेहद सुंदर तरीके से बताते थे और देखने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता था। ऐसे में सांग कला का विलुप्त होना बेहद चिंतनीय विषय है।

 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम5.: सांग का मंचन करते हुए कलाकार।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है