AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दादी सती रानी स्थल पर लगाया गया विशाल भंडारा

एस• के• मित्तल 

सफीदों,        नगर के ऐतिहासिक दादी सती रानी स्थल पर सोमवार को पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर भारत में बसे मोटान व दीवान खानदान के परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं नगर के असंख्य श्रभ्द्धालु भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्वानों के सानिध्य में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।


 उसके उपरांत दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दादी सती रानियों के सम्मुख मत्था टेककर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया तथा परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 
फोटो कैप्शन 20एसएफडी5.: समारोह में मौजूद श्रद्धालु।
फोटो कैप्शन 20एसएफडी6.: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालुगण।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है