AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

धर्म रक्षा निधि संग्रह की तिथि 5 तक बढ़ी: अरविंद शर्मा

abslm 2/3/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि धर्म रक्षा निधि संग्रह की तिथि आगामी 5 मार्च तक बढ़ा दी गई है। विहिप के कार्यकत्र्ताओं को चाहिए कि वे इस अभियान को ओर अधिक गति देकर चलाए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित करके निधि संग्रहित करें। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम समूचे भारत में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जींद जिला व सफीदों क्षेत्र में भी यह कार्य जोरशोर से चल रहा है। हिंदुओं की धार्मिक व सामाजिक रक्षा हेतु यह अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है। समाज में से एकत्रित इस निधि से हिंदू समाज के विकास व उसे बल प्रदान करने के कार्य किए जाते हैं। इस पुनित कार्य के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम पूरे जी जान से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि परिषद का कार्य विश्व के 30 से ज्यादा देशों में आज प्रभावी तरीके से चल रहा है। 

विश्व हिंदू परिषद के प्रयासों से आज एक लाख से अधिक एकल विद्यालय, 40 वेद विद्यालय व गौरक्षा संवर्धन आदि अलग-अलग प्रकार के प्रकल्प देश-विदेश में चलाए जा रहे हैं। विहिप में लाखों की संख्या में परावर्तन का सराहनीय कार्य किया है और यह निरंतर जारी है। संस्था ने भगवान श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष से लेकर शीला पूजन का कार्य किया। इसके अलावा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और मंदिर बनवाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि विश्व के लोग निरंतर सनातन में आस्था व्यक्त कर रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले ही अफ्रीका के घाना के कुछ लोग हिन्दू बने हैं। इसी प्राकर लैटिन अमेरिका के कुछ लोगों ने हिंदू धर्म की दीक्षा ली है। हिंदू हित चिंतक अभियान के दौरान 72 लाख हिंदू वर्ग हमारे साथ जुड़ा है।

 
फोटो कैप्शन 2एसएफडीएम1.: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है