AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीएम विंडो के अधिकारियो ने दिए राशन कार्ड घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश।

 abslm 10/3/2023

\चंडीगढ। सीएम विंडो के माध्यम से लाखो व्यक्तियो की शिकायतो का समाधान कर उन्हे न्याय दिलवाया गया है। वही भ्रष्टाचार और गबन के मामलो की जांच करवाकर दोषी अधिकारियो और कर्मचारियो के विरुद्ध कार्रवाई भी की है। फर्जी तरीके से ओपीएच राशन कार्ड बनाने की शिकायत पर संज्ञान लेते सीएम विंडो के वरिष्ठ अधिकारियो ने थानेसर निवासी अमित रोहिल्ला ने सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत की थी कि सिरसा के खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के कालांवाली केंद्र के उप निरीक्षक द्वारा 2018 से 2020 तक की अवधि मे कालांवाली और औढा केन्द्र के प्रभारी  उप निरीक्षक द्वारा 402 अन्य प्राथमिक परिवार( ओपीएच) राशन कार्ड दो से पांच हजार रुपए प्रति राशन कार्ड लेकर जारी कर दिए। जबकि सन  2014 के बाद प्रदेश सरकार ने ओपीएच राशन कार्ड बनाने के कोई आदेश नही दिए। फिर भी सभी नियमो को ताक पर रखकर 402 ओपीएच राशन कार्ड बनाकर सरकारी खजाने को हानी पहुंचाई। अमित रोहिल्ला ने पहले जनसूचना अधिकार के माध्यम से कई जिलो से ओपीएच राशन कार्ड के संबध मे जानकरी एकत्रित की और फिर सीएम विंडो शिकायत दर्ज करवाई। तीन साल बाद अब सिरसा उपायुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सहायक आयुक्त प्रशिक्षण यश जालुका को जांच सौंप दी। आईएएस यश जालुका की छवि एक सख्त अधिकारी की होने के खाद्य एवम आपूर्ति विभाग मे हडकंप मचा हुआ है। क्योंकि नए ओपीएच राशन कार्ड जारी करने के लिए एनएफएसए फार्म प्रार्थी द्वारा भरा जाता है। उस पर पटवारी रिपोर्ट होती था । सहायक खाद्य एवम आपूर्ती अधिकारी जब नियमानुसार फार्म को पूर्णतया सही पाता है तो उपायुक्त से मंजूरी के बाद ही ओपीएच राशन कार्ड जारी कर सकता था। परंतु कालांवाली केंद्र पर नियुक्त उपनिरीक्षक ने ऐसे सभी दिशानिर्देशो की अवहेलना कर ओपीएच राशन कार्ड जारी करने की शिकायत होने के बाद खाद्य-आपूर्ति  अधिकारी एनएफएसए फार्म जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नही कर पाए। इससे पहले भी खाद्य एवम आपूर्ती विभाग के पांच अधिकारी पंद्रह हजार क्वीटल गेंहू घोटाले मे जेल जा चुके है। रेड क्रॉस डोनेशन और राशन कार्ड फीस गबन की जांच भी फूड सप्लाई विभाग सिरसा के अधिकारियो के विरुद्ध जारी है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है