ABSLM 17/3/2023
डुंगरपुर शहर में रामोत्सव कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में सभी गदीपतियो ने पोस्टर विमोचन किया ।
राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने बताया कि डूंगरपुर में रामोत्सव आयोजन समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी सनातन धर्म प्रेमियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसी उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के संतो महंतो ने कल्लाजी मुख्य धाम रंदेला के महंत शंभू सिंह राठौड़, गातोडजी मुख्य धाम वीरपुरा के महंत मोहनलाल शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक महंत करुणेश्वर रावल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्रसिंह चौहान के सानिध्य में श्री रामोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष हसमुख पंड्या एवं जिला प्रचारक के विशेष आतिथ्य में रामोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।
महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने सभी गादीपतिओ एवं महंतो से संप्रदाय की मर्यादित वेशभूषा धारण कर अपने भक्त गण, कोतवाल एवं परिवार सहित कार्यक्रम में पधारने का आव्हान किया। जिला प्रचारक एवं रामोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष हसमुख पंड्या ने सभी संतो को अपने परिवार सहित पधारने का आग्रह किया।
पोस्टर विमोचन में राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात सहित कई राज्यों के गादीपति सम्मिलित हुए एवं सभी ने जय श्री राम जय श्री कल्याण की जयघोष करते हुए पोस्टर का विमोचन किया।
राष्ट्रीय महामंत्री
महंत गोपालदास वैष्णव
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय 7425012201

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है