दादी सती रानियों के स्थल पर लगाया गया विशाल भंडारा आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री निवास का हुआ उद्घाटन

ABSLM 22/03/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के दादी सती रानी स्थल पर मंगलवार को पूजा-अर्चना व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस स्थल पर देशभर से जुटे दीवान, मोटान व नानके के खानदान के परिवारों का मिलन हुआ। देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने यहां पर पहुंचकर दादी सती रोनियों की पूजा व आराधना की तथा शीश नवाकर परिवार व समाज की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर यहां बने आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री निवास का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सती स्थल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि नगर से बाहर सफीदों-खेड़ाखेमावती संपर्क सड़क के साथ सती स्थल में सात सतियों के समाधियां हैं तथा यहां पर हरवर्ष विशेष रौनक देखने को मिलती है। दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका प्रधान मनोज दीवान ने बताया कि दादी सती रानियों की असीम कृपा व आशीर्वाद से हरवर्ष यहां पर पूजा-अर्चना, परिवार मिलन व भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में देश-विदेश से तीनों खानदानों के लोग भाग लेते हैं। 



इस स्थल पर तीनों खानदानों के अलावा समस्त समाज की अटूट आस्था है। यहां पर लोग धर्म, जात व बिरादरी से ऊपर उठकर अपना शीश नवाते हैं। यहां पर लोग दादियों से अपनी मन्नतें मांगते हैं तथा उनकी सभी मन्नतें भी पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि दादी सती रानी स्थल पर चार कमरों के एक यात्री निवास का भी उद्घाटन किया गया है। यह यात्री निवास इसलिए बनाया गया है ताकि सती स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को रहने में कोई असुविधा ना हो।
 
फोटो कैप्शन 21एसएफडीएम2.: यात्री निवास का उद्घाटन करते हुए श्रद्धालुगण।
फोटो कैप्शन 21एसएफडीएम3 : दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालुगण।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है