AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खस्ताहाल सड़क नहीं बनाई तो लगाएंगे जाम

abslm 27/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, उपमंडल सफीदों के कालवा गांव के प्रताप सिंह, सुभाष, महेंद्र सिंह व राजसिंह ने बुड्ढा खेड़ा से कालवा गांव तक की संपर्क सड़क की जर्जर स्थिति का ब्यौरे के साथ शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। शिकायत में ग्रामीणों के अनुसार उन्होने लिखा है कि पिछले लंबे समय से यह सड़क टूटी पड़ी है। इसके पुनर्निर्माण का काम कई महीने पहले शुरू किया गया था जो लटका दिया गया है। इन्होंने बताया कि इस सम्पर्क सड़क पर जींद-पानीपत रेल शाखा का अंडरपास है जो अत्यंत जोखिमपूर्ण है। सड़क के खस्ताहाल होने से इस पर यात्रियों का जोखिम और ज्यादा बढ़ गया है जहां रह रहकर वारदात होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे सम्बंधित अधिकारियों से इस समस्या को लेकर अनेकों बार मिल चुके हैं लेकिन सड़क की हालत वैसी ही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनके अनुरोध को अब भी अनसुना किया गया तो वे सड़क जाम करेंगे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है