abslm 27/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल सफीदों क्षेत्र में बीती रात बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसले गिर जाने के कारण उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित होने के आशंका बन गई है। इस इलाके में खेत में कटी पड़ी सरसों की फसलें भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। शनिवार को अनेक किसानों ने बताया कि गेहूं की फसलें बारिश में तेज हवाओं के कारण गिर जाने से 10 से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका बनी है। उनका कहना था कि इस तरह गिर गई गेहूं की फसलों में तेज धूप निकलने से और भी ज्यादा उत्पादन में गिरावट दर्ज होगी। किसानों ने बताया कि खेतों में सरसों की फसलों में भारी नुकसान है क्योंकि गीली फसलों को इक_ा किया गया तो सरसों की गुणवत्ता बिगड़ेगी तथा खेतों में इन्हें सुखाया गया तो धूप तेज होने पर इसकी फलियों के दाने छूट जाएंगे जिससे उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज होगी। किसानों की मांग है कि क्षतिग्रस्त फसलों की तत्काल गिरदावरी कराकर मुआवजा शीघ्र दिया जाए।

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है