ABSLM 18/3/2023
नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना जाता रहा है। अनेकों फॉर्मेट में और आपकी ऊंगलियों पर कंटेंट उपलब्ध होने के साथ कंटेंट का उपभोग भी बढ़ गया है। लेकिन, दूसरी ओर देर शाम और सोने से पहले कंटेंट देखेने की आदतों के कारण देरी से सोने और अशांत नींद की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इन समस्याओं का उपाय ढूंढ़ने के लिए इस 'विश्व नींद दिवस' पर भारत का स्लीप एक्सपर्ट ड्यूरोफ्लेक्स एक अनूठा और सबसे पहला डिजिटल कैम्पेन ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’ लेकर आया है, ताकि भारत को बेहतर तरीके से नींद लेने में सहायता की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा जा सके। इसके लिए ब्रांड ने भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित और सफल खिलाड़ी सुनील छेत्री को अपने साथ जोड़ा है, ताकि एक अच्छी नींद की दिनचर्या अपनाने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा सके। छेत्री ने इससे पहले एक गहरी और अच्छी नींद, रात में जल्दी सोने और बेडरूम में डिवाइस का उपयोग न करने के महत्व के बारे में कई मंचों पर कहा है। इस वजह से वे इस ब्रांड के लिए सबसे योग्य एम्बैसेडर हैं। यह एक ऐसा ब्रांड है जो नींद के महत्व को अच्छी तरह समझता है और एक स्वस्थ नींद के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के प्रति समर्पित है। यह कैम्पेन 3 डिजिटल फिल्मों पर तैयार किया गया है जिसमें आप छेत्री को बोलते हुए देखेंगे कि रोमांचक से भरे कंटेंट देखने से लोगों को नींद लेने में मदद नहीं मिलेगी और इसकी बजाय उन्हें कुछ ग़ैर-रोमांचक चीज़ें करते हुए देखना चाहिए। इससे ना सिर्फ सोते समय उन्हें एनर्जी पाने बल्कि खुद को शांत करने में भी मदद मिलेगी।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है