AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हुड़दंगबाजी से बचकर पानी की बजाए सूखी होली खेलें: एसडीएम

ABSLM 7/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,सफीदों के एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने लोगों से आह्वान किया कि वे हुड़दंगबाजी से बचकर पानी की बजाए सुखी होली खेलें। उन्होंने कहा कि आमजन रंगों से सरोबार इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाते हुए एकजुटता का सकारात्मक व सार्थक संदेश समाज को दें। जीवन में भी रंगों का समावेश सामाजिक सद्भाव के साथ होता है और नई उमंग व नए रंगों के साथ जीवन में सकारात्मक ढंग से आगे बढऩे का संदेश होली पर्व देता है। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि रंगोत्सव पर स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। होली व रंगोत्सव पर आमजन पानी का महत्व समझते हुए इसका बचाव करें और रंगोत्सव के पर्व पर पानी को व्यर्थ ना बहाएं। होली पर युवाओं में हुड़दंगबाजी का क्रेज रहता है, युवाओं को इससे बचना चाहिए। उन्होंने आमजन से पानी की बजाए सूखी होली खेलने का आह्वान किया।



 उन्होंने कहा कि अभिभावक ध्यान रखें कि बच्चे गुणवत्ता वाले हर्बल गुलाल का प्रयोग करें, खेलते समय अपने शरीर का ध्यान रखें। होली खेलने के उपरांत रंगों को साफ करने के लिए किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह की एलर्जी अथवा जलन हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
 
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम1.: एसडीएम सत्यवान सिंह मान।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है