abslm 23/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने की। यज्ञ में पुरोहित के दायित्व का निर्वहन महाविद्यालय की छात्रा मायावती ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर डा. जयविंद्र शास्त्री ने किया। यज्ञ में आहुति अर्पित करके विद्यार्थियों ने समाज की समृद्धि की कामना की। आज पूरा विश्व हमारे वेदों व पुराणों का लोहा मानते हुए हमारी संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है, जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने कहा कि आज के समय में पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से हमारी संस्कृति अपनी महत्ता खोती जा रही है। यज्ञ ही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए हम अपनी संस्कृति तक पुन: पहुंच सकते हैं। सभी के सामुहिक प्रयासों से ही भारतीय संस्कृति को पहले जैसी विशुद्ध बना सकते हैं।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है