abslm 23/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,उपमंडल सफीदों के गांव सरनाखेड़ी में बृहस्पतिवार को इस गांव के एक युवा सैनिक मनीष का निधन हो गया। इस गांव के कश्यप परिवार का 24 वर्षीय मनीष भारतीय सेना की 72, इंजीनियरिंग रेजिमेंट में जम्मू में चालक पद पर तैनात था। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। वह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। उसके भाई विकास ने बताया कि मनीष ने आज सुबह चाय ली और उसके बाद उसे हार्ट अटैक जैसी समस्या हुई और उसने दम तोड़ दिया।
विकास ने बताया कि मनीष का तबादला जम्मू से पश्चिम बंगाल के लिए हुआ था जहां ज्वाइन करने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर वह घर आया था। उसने बताया कि 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए, समाचार लिखे जाने तक, हिसार से सेना की टुकड़ी की प्रतीक्षा की जा रही थी।
फोटो कैप्शन 23एसएफडीएम5.: युवा सैनिक मनीष का फोटो।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है