AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एसडीएम ने लिया बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा

abslm 23/03/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, सफीदों के एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बुधवार को उपमंडल के गांव रताखेड़ा, खरकड़ा, कुरड़, कारखाना, हाट, हरीगढ़, बागड़ु कलां, बागडु खुर्द, सरफाबाद, ऐंचरा कलां सहित अनेक गांवों के खेतों मेेें जाकर बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार रोहताश सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। मौका मुआयना करने के बाद एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात व ओलावृष्टि के कारण सरसों व गेहूं की फसल खराबे की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए प्रभावित किसानों को सरकार के मापदंडों के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना या बागवानी बीमा योजना में पंजीकरण नहीं कराया है।


ऐसे प्रभावित किसान प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि व मौसमी बरसात व अन्य कारणों से हुए फसलों के नुकसान की सूचना क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफीदों के प्रभावित किसानों की सुविधा के लिए संबंधित पटवारी व कानूनगो को प्रभावित खेत में जाकर उसका भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर किसान 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति बारे फसल की स्थिति को अपडेट कराएं। यह बहुत ही ज़रूरी है, इसके आधार पर ही सरकार द्वारा किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।


फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम6.: खेतों का मुआयना करते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है