abslm 29/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,नगर के पानीपत रोड़ पर बुटाना ब्रांच नहर पर एक कार चालक ने गन्ना जूस विक्रेता की रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहड़ी व उसका सारा सामान खेतों में जा गिरा और रेहड़ी संचालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव अंटा का विजय (25) पिछले 15 दिन से नगर के पानीपत रोड पर बुटाना ब्रांच नहर पर गन्ने के जूस की रेहड़ी लगा रहा था। शनिवार को भी वह हर रोज की भांति रेहड़ी लगाया हुआ था कि एक कार आई और उसकी कोल्हू रेहड़ी को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही रेहड़ी खेतों में पलटकर तहस-नहस हो गई और विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा होते ही मौके पर काफी तादाद में राहगीर इक्कठा हो गए और घायल विजय को नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। इस घटना में विजय को जबडे, नाक व मुंह पर काफी चोटे आई बताई गई हैं। परिजनों ने बताया कि विजय इस जूस की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम5.: एंबूलेंस में लेटा हुआ घायल विजय।
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम6.: घटना की जानकारी देते हुए परिजन।
.jpg)
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है