abslm 14/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,सीआईए स्टाफ सफीदों ने उपमंडल के गांव रामपुरा में एक व्यक्ति से 150 लीटर लाहण बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी गांव रामपुरा के रूप में हुई है। गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रामपुरा में हरदीप सिंह लाहण तैयार करके कच्ची शराब निकालने व बेचने का काम करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की तो आरोपी मकान के अंदर लोहे के ड्रम में हाथ मारते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जब ड्रम को चैक किया तो उसके अंदर से 150 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 13एसएफडीएम3.: सीआईए टीम के साथ आरोपी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है