AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ऑनलाईन धोखाधड़ी की तत्काल सूचना देने के लिए डायल करें 1930 ऑनलाईन धोखाधड़ी के प्रति सावधानी बरतने की जिला प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

abslm 23/4/2023 एस• के• मित्तल 

जींद,उपायुक्त डा० मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते ऑनलाईन पैसों की धोखाधड़ी होने पर नागरिक तत्काल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। डा० मनोज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के चलते अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में नागरिक कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर पारंपरिक तरीके से एफआईआर कराने व उसकी जांच होना एक लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन का विकल्प सबसे सर्वोत्तम माध्यम है। ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढिय़ा है ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीडि़त को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। पीडि़त व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट साईबरक्राईमडॉटजीओवीडॉटईन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है