अयोध्या में राम मंदिर तो पहरावर में बनेगा परशुराम मंदिर: नवीन जयहिंद नवीन जयहिंद ने 23 अप्रैल के परशुराम जन्मोत्सव का दिया न्यौता

abslm 3/4/2023

  


जांगिड ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक संपन्न

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       जांगिड ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक प्रधान राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंच का संचालन सचिव रामकुमार जांगड़ा ने किया। समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुआना गांव के ईश्वर सिंह जांगड़ा व नगर पार्षद संजय कुमार को प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वशिष्ठ ने बताया कि जांगिड समाज की धर्मशाला हेतू प्लाट शीघ्र ही चिन्हित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के बंधुओं से धर्मशाला के लिए दिल खोलकर दान राशी देने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि जांगिड समाज के जो बच्चे पढ़ाई में मेरिट में अव्वल स्थान पाएंगे तथा विभिन्न चुनावों में चुने वाले जन प्रतिनिधियों को समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज के लोगों में जागृति आए। इस मौके पर पार्षद कृष्ण जांगड़ा, पूर्व पार्षद नरेश जांगड़ा, कृष्ण जांगड़ा अलेवा, भोपाल जांगड़ा, राजेंद्र जांगड़ा, कृष्ण जांगड़ा, पवन जांगड़ा, बलिंद्र जांगड़ा मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 3एसएफडीएम4.: उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करते हुए समाज के लोग।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है