abslm 21/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,पानीपत क्षेत्र के गांव रहने वाले 4 युवकों द्वारा पानीपत से एक युवती का किडनैप करके सफीदों एरिया के एक गांव में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें सफीदों पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करके पानीपत जिले के गांव धधोला निवासी सुरेंद्र, अजय, गोलू व अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए ब्यान में युवती ने कहा कि वह पानीपत के एक गांव की रहने वाली है। 4 अप्रैल को उक्त आरोपी उसे जबरदस्ती पानीपत से किडनैप करके सफीदों के एक गांव में लेकर आए। सभी ने मिलकर रात्रि में उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के ब्यान के आधार पर फिलहाल उक्त 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Home
» हरियाणा
» 4 युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज लड़की को किडनैप करके पानीपत से सफीदों लेकर आए थे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है