AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आंगनवाड़ी केंद्र से 90 किलो गेंहू व सिलेण्डर चोरी

abslm 12/4/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,  उपमंडल के गांव ऐंचरा कलां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से अज्ञात चोर 90 किलोग्राम गेंहू व रसोई गैस सिलेण्डर चोरी करके ले गए। इस संबंध में पुलिस आंगनवाड़ी वर्कर सुमनलता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आंगवावड़ी वर्कर सुमनलता ने कहा कि गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे व गर्भवती दूध पिलाने वाली वाली माताओं के लिए सरकार की हिदायत अनुसार राशन से भोजन तैयार करके दिया जाता है। रात को अज्ञात चोर आंगनवाड़ी सेंटर के ताले तोड़कर वहां पर रखी टंकी में से करीब 90 किलो गेहूं व रसोई गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है