एसडीएम ने किया पिल्लूखेड़ा मंडी में खरीद केंद्र का दौरा

abslm 11/4/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,     एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने सोमवार को पिल्लूखेड़ा मंडी मैं खरीद केंद्र का दौरा किया और गेहूं व सिरसम खरीद प्रक्रिया के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि गेहूं व सिरसम की खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की परेशानी किसान व अतिथियों को नहीं आने दी जाएगी। इस बार खरीद एजेंसियों के पास बरदाना आ चुका है।

कुछ दिनों का गेहूं का सीजन होता है। ऐसे में सभी इस सीजन में पूरा सहयोग करें। मंडी में किसी तरह की जाम की स्थिति न हो इसको लेकर स्थित मंडी में भी गेहूं उतारी जाएगी। मंडी में सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार परचेज सेंटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि सभी मंडियों में बिजली पानी सहित अन्य प्रबंध किए गए हैं खरीद को लेकर नियमित रूप से जायजा लिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी प्रत्येक मंडी व केंद्र पर अस्थाई शौचालय व साफ-सफाई का विशेष प्रबंध करें।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है