abslm 27/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव सरनाखेड़ी निवासी एवं राजकीय पीजी कालेज की छात्रा मोनिका ने राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के अंतर्गत पंचकुला में आयोजित पावर पवॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोनिका की इस उपलब्धि पर गांव व कालेज में खुशी का माहौल है और मोनिका के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्या डा. तनासा हुड्डा ने छात्रा मोनिका का जोरदार अभिनंदन किया तथा विशेष सम्मान से नवाजा। विजेता छात्रा मोनिका ने अपनी उपलब्धि का सारा श्रेय गुरूजनों व परिजनों का दिया है। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने कहा कि छात्रा मोनिका इससे पहले डिविजन लेवल प्रतियोगिता में प्रथम आई थी और अब मोनिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है