AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सुभाष श्रीवास्तव को डॉ.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान मिला

abslm 17/4/2023 

====================

प्रतापगढ़ । विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान फतेहाबाद आगरा उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विविध क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालोें को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया । इसी कड़ी में उत्कृष्ट सृजनशीलता , सामाजिक सेवा कार्य , हिंदी भाषा सेवा कार्य एवं संस्कृति के प्रति समर्पण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के अचलपुर निवासी साहित्य , कला और सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में अभिनव कार्य करने वाले कवि , कलाकार और पत्रकार सुभाष श्रीवास्तव को प्रदान किया गया है ।

 ज्ञातव्य हो कि सुभाष श्रीवास्तव को विभिन्न संगठनों द्वारा साहित्य भूषण , आचार्य , मैथिली शरण गुप्त , रमेश दिविक , जयशंकर प्रसाद स्मृति आदि - आदि सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है । सुभाष की क ई बाल  उपयोगी पुस्तकें एवं साझा संकलनों तथा पत्र पत्रिकाओं   में रचनाएं  प्रकाशित हैं । और विभिन्न समाचार पत्रों से भी जुड़े हैं । गूगल के यूट्यूब पर सुभाष की आडियो वीडियो तथा वीसीरीज आदि प्रसारित हैं ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है