AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हांसी ब्रांच नहर में बहकर आई मृत्त गाय गौभक्तों व पुलिस ने संयुक्त आप्रेशन चलाकर गाय को निकाला जेसीबी की मदद से मृत गाय को दफनाया गया

abslm 11/04/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,       नगर के बीचोबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में रविवार सुबह एक गाय बहकर आ गई। किसी ने गाय के बहकर आने की सूचना गौभक्त सतीश बलाना व डायल 112 को दी। सूचना पाकर गौभक्त सतीश बलाना अपने साथियों के साथ नहर पर पहुंचे और उधर से डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। गाय को बाहर निकालने के लिए मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया। 


सतीश बलाना ने पुलिस के साथ मिलकर बहती नहर से गाय को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। सतीश बलाना खुद नहर के तेज बहाव में उतरे और उधर पुलिस ने रस्सा फेंका। 

सतीश ने गाय को रस्सी डाली और जेसीबी की मदद से उसे नहर से बाहर खिंचकर निकाला गया। उसके बाद गाय को जेसीबी द्वारा उठवाकर उसे दफनाया गया। गौभक्त सतीश बलाना ने कहा कि आज के दौर में गौवंश की भारी बेकद्री हो रही है।



 इस गाय के हाथ-पांव बांधकर उसे नहर में डाल दिया क्योंकि गाय शरीर से एक रस्सी लिपटी हुई है। सरकार और प्रशासन को गाय की दुर्दशा की ओर ध्यान देना चाहिए। डायल 112 पुलिस से आए आकाश व राजेंद्र ने बताया कि नहर में गाय बहकर आने की सूचना उन्हे मिली थी। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और सतीश बलाना के साथ मिलकर गाय को बाहर निकाला।

फोटो कैप्शन 9एसएफडीएम4.: बहती नहर से मृत गाय को बाहर निकालते हुए सतीश बलाना व पुलिस।
फोटो कैप्शन 9एसएफडीएम5.: नहर से बाहर निकालने के बाद गाय के साथ गौभक्त सतीश बलाना।
फोटो कैप्शन 9एसएफडीएम6.: दफनाने के लिए गाय को जेसीबी में रखते हुए गौभक्त। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है