ABSLM 25/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज में इको क्लब, हॉबी क्लब और बोटनीकल सोसाइटी द्वारा विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. तनासा हुड्डा ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डा. जयविंद्र शास्त्री ने शिरकत की। इस मौके पर महाविद्यालय प्रांगण में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने कालेज परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने कहा कि अपने घर-आंगन में भी पौधे लगाकर उनकी देखभाल करके समाज में अपना अनूठा सहयोग दे सकते हैं। आज वातावरण बहुत अधिक दूषित हो गया है और उसकी रक्षा हेतु पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। अगर व्यापक रूप से पौधारोपण नहीं किया गया तो हमारी भावी पीढ़ी को जीवन जीने के लिए बहुत अधिक कष्ट सहने पड़ेंगे।
मुख्यवक्ता डा. जयविंद्र शास्त्री ने कहा कि पौधों की कलम बनाकर एवं बीजों के माध्यम से उन्हें उगाकर फिर अच्छे प्रकार से उनकी देखभाल करके उन्हें एक संपूर्ण वृक्ष बना सकते हैं। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी अपने पुत्र के समान देखभाल करनी चाहिए। बॉटनिकल विभाग संयोजिका डा. ज्योति कंवल ने अच्छे किस्म के पौधों एवं बीजों का चुनाव, पौधों की देखभाल एवं उन्हे बीमारियों से बचाने के तौर तरीके विस्तार से बतलाए। इस मौके पर डा. प्रदीप मान, मनजीत कौर, कीर्ति, निशा व विकास बंसल विशेष रूप से मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 25एसएफडीएम1.: पौधारोपण करते हुए कालेज स्टाफ व कल्ब के सदस्यगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है