AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्कूल में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

ABSLM 8/4/2023एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के हेलो स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों को दर्शाया। विद्यालय की संचालिका कविता शर्मा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छा भोजन करना चाहिए, अच्छी नींद लेनी चाहिए एवं शारीरिक गतिविधियों को सुचारू रूप से करना चाहिए। 



आज टैक्नोलॉजी के युग में बच्चों और बड़ों सभी में शारीरिक गतिविधियों की आदत कम हो गई है। जिससे अनेक प्रकार स्वास्थ्य समस्याएं कम उम्र में ही उत्पन्न होने लगी हैं। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
 
फोटो कैप्शन 7एसएफडीएम4.: बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित करते हुए बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है