ABSLM 15/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर गांव रत्ताखेड़ा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान मान ने शिरकत की। इस मौके पर सरपंच सुरेश कुमार, कैप्टन सूरत सिंह, जयदीप सिंहमार, भीम सिंह, रामफल कश्यप, कृष्ण चंद रंगा व गजे सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचकर एसडीएम ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि डा. अंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। उनमें गांधी का सपना और महात्मा बुद्ध की करुणा दोनों ही थी। अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे। आज के दौर में डा. अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर बेहतर और समतामूलक समाज स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 14एसएफडीएम2.: एसडीएम सत्यवान मान को सम्म्मानित करते हुए समाज के लोग।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है