abslm 11/42/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,भारतीय जनता पार्टी द्वारा सफीदों में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की। समारोह में मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने शिरकत की। वहीं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मवीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके और बाबा साहेब अंबेडकर प्रतीमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है और लोगों के जीवन को सुखद व आसान बना रही है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से सरकार भारत के संतो व महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मना रही है। इसी कड़ी में आज सफीदों में भी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाया जा रहा है। संत और महापुरुष किसी एक के न होकर पूरे समाज के प्रेरणास्त्रोत हैं। हम सभी को मिलकर संतों और महापुरुषों को नमन करना और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
फोटो कैप्शन 9एसएफडीएम3.: मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार का स्वागत करते हुए भाजपा नेतागण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है