abslm 10/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, बीजेपी महिला मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सफीदों मंडल के बूथ नंबर 62 पर 10 घरों पर पार्टी के ध्वज फहराए गए और लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाया गया। अपने संबोधन में रामरती वर्मा ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास करवाया है। भाजपा सरकार द्वारा जनहित में करवाए जा रहे कार्यों के कारण विरोधी पस्त हैं।
फोटो कैप्शन 8एसएफडीएम7.: पार्टी के ध्वज फहराने के लिए पहुंची महिला कार्यकत्र्ता।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है