AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कर्मचारियों की बदली के विरोध में किया प्रदर्शन

abslm 11/4/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,बिजली कर्मचारियों की बदली के विरोध में एचएसईबी वर्कस यूनियन सब-अर्बन बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर सोमवार को धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस धरने की अध्यक्षता यूनियन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और संचालन वित्त सचिव कप्तान सिंह ने किया। प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस धरने का मुख्य कारण एलएम दलेर सिंह और मोहन सिंह की गलत नीति से बदली किया जाना है। उन्होंने कहा कि निगम मेनेजमेंट कर्मचारिओं को तंग करना बंद करे अन्यथा आंदोलन एक बड़े रूप में बदल जाएगा। यूनियन किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव नहीं होने देगी। 



अगर इन कर्मचारियों की बदली के आदेशों को रद्द नहीं किया गया तो एचएसईबी यूनियन बड़ा आंदोजन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम की होगी। इस मौके पर अनिल इंदल, सीताराम, जयभगवान, सुरेंद्र सिंह, एएफएम रोहतास, कपिल शर्मा, अशोक शर्मा, एएफएम संदीप, सुनील धीमान, राजेश आसन मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 10एसएफडीएम4.: नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है