भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 ABSLM 7/4/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस उपमंडल के गांव पाजु कलां में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने विजयपाल सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी का झंडा फहराया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है पार्टी का हर कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से कार्य करता है। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में जनता के हर वर्ग का विश्वास है।

मोदी सरकार ने जन-जन के विकास के लिए नीतियां बनाई है और उन नीतियों का जनता का हर वर्ग लाभ उठा रहा है। इस कार्यक्रम के बाद ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम गांव-गांव चलो घर-घर चलो के तहत गांव में डोर-टू-डोर का जिला संयोजक रणबीर बिटानी की अध्यक्षता में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करने वाले के पंपलेट कार्यकर्ताओं को बांटे गए। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने गांव में त्रिदेव व पन्ना प्रमुख की बैठक ली और उन्हे पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर शीशपाल बैरागी, सरपंच पवन, अजमेर मान, अशोक मलिक, रामनिवास, रणधीर, श्यामलाल, प्रवीण सैनी, सोहन सिंह, सुखविंद्र, सत्यवान, गुरदीप, जगमाल, राजबीर व सत्यवान मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम1.: पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है