ABSLM 13/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के विश्वकर्मा मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने नगरपालिका सफाई कर्मचारी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने घायल कर्मी के ब्यान दर्ज के अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 3 निवासी विनोद कुमार ने कहा कि 9 अप्रैल को रात के पैदल-पैदल अपने घर पर आ रहा था। जब वह दादा खेडा मंदिर के पास पहुंचा तो एकदम अचानक तेज रफ्तार व गफलत तरीके से लापरवाही से अज्ञात वाहन चालक ने उसे पीछे से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। घायलवस्था में विनोद को सफीदो के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। टक्कर लगने से उसके नाक पर ज्यादा चोट पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है