AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एक ही व्यक्ति के फोटो लगाकर बेच दिए 391 सिम वोड़ाफोन इंडिया ने करवाया मामला दर्ज

                                                    पिल्लूखेड़ा में मोबाइल दुकानदार का कारनामा

ABSLM 5/5/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों,        सफीदों उपमंडल के पिल्लूखेड़ा कस्बे में एक मोबाईल दुकानदार का सनसनीखेज कारनाम सामने आया है। दुकानदार ने एक ही व्यक्ति की फोटो लगाकर 391 मोबाइल सिम बेच डाले। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब कंपनी द्वारा किए गए नंबरों का ऑडिट हुआ। ऑडिट टीम के सामने आया कि इन 391 जारी किए गए नंबरों के लिए भरे गए फार्मों पर एक ही व्यक्ति की फोटो लगी है लेकिन सबकी डिटेल अलग-अलग है। बहरहाल पुलिस ने वोड़ाफोन इंडिया कंपनी की शिकायत के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत कंपनी के नोडल अधिकारी ने कहा कि रक्षित किरयाणा स्टोर फर्म संसार मोबाइल शॉप द्वारा गलत तरीके से फर्जीवाड़ा करके से मोबाइल सिम बेच दिए गए। उन्हे इस बात का तब पता चला जब सिम कार्ड जारी करने के वक्त भरे गए फार्मों का ऑडिट हुआ। ऑडिट में पाया कि फार्मों पर फोटो एक ही थी लेकिन डिटेल अलग-अलग से भरी गई थी। कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक जींद को शिकायत भेजी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पिल्लूखेड़ा पुलिस ने रक्षित किरसाणा स्टोर को नामजद करते हुए 391 लोगों के खिलाफ भादस की धारा 420, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पिल्लुखेड़ा थाना के जांच अधिकारी एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि वोडाफोन आइडिया के नोडल अधिकारी की तरफ से पत्र आया था। उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है