ABSLM 9/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, जांगिड ब्राह्मण महासभा की एक मासिक बैठक नगर के गौशाला रोड़ पर कृष्ण कुमार जांगडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन रामकुमार जांगडा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को संगठित रहकर समाजसेवा के कार्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि जांगिड़ समाज की सफीदों में धर्मशाला बनाने हेतु 1500 वर्ग गज के प्लाट की सरकारी जमीन में से स्वीकृति हेतु आवेदन मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है। जिसे शीघ्र ही स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा।
समाज के लोगों को भी चाहिए कि वे दिल खोलकर इस पुनित कार्य के लिए धनराशि दान में दें। बैठक में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करके समाज का गौरव बढ़ाने के लिए मांगेराम जांगडा कारखाना एवं पूर्व पार्षद नरेश जांगडा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र जांगडा, रामकुमार जांगड़ा, नरेश जांगडा, कृष्ण जांगडा, राजेश जांगडा, डा. संजय जांगडा, रामफल जांगडा व रामरतन भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 8एसएफडीएम1.: समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करते हुए पदाधिकारीगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है