abslm 14/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों शहर के बाजार से अचानक दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई। दोनों लड़कियों के लापता होने पर नगर में हडकंप मच गया और लड़कियों को तलाश करने कर अभियान चलाया गया। दोनों लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज करके दोनों लड़कियोंं की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनको तलाश करने का कार्य शुरू किया। पुलिस दी शिकायत में परिजनों ने कहा कि उनकी लड़कियां दोनों आपस में सहेलियां है और वे बाजार में सामान लेने के लिए गई थी लेकिन देर सांय तक वे वापिस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उन्हे काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मामले की जानकारी सफीदों सिटी थाना में दी। सूचना पाकर पुलिस व परिजनों ने रात्रि में ही दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि दोनों लड़कियां पटियाला (पंजाब) में है। परिजन पुलिस के साथ अल सुबह पटियाला रवाना हुए और दोनों लड़कियों को पटियाला रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है