abslm 30/6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव जयपुर की मूक-बघिर बेटी अंशिका ने जूड़ों करांटे की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशिका की इस उपलब्धि पर विधायक सुभाष गांगोली ने उसे गांव में जाकर सम्मानित किया गया। अंशिका के पिता विनोद कुमार ने बताया कि जन्म से गूंगी-बहरी अंशिका माता प्रकाश कौर स्कूल करनाल की चौथी कक्षा की छात्रा है।इस स्कूल में मूक बघिर बच्चों को शिक्षित किया जाता है। अंशिका में जूड़ों करांटे सीखने की ललक थी। उसकी ललक को देखते हुए जूड़ो-करांटे गुरू कंवर धीमान ने उसे ट्रेंड किया। उसके उपरांत अंशिका ने स्कूल की ओर से लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में आयोजित जूड़ो करांटे की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहां पर उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपने संबोधन में विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि पूरे सफीदों इलाके को बेटी अंशिका पर नाज है और उसने यह स्थान प्राप्त करके परिवार, गांव व सफीदों क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंशिका की इस उपलब्धि की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने अंशिका के पिता विनोद कुमार व परिवार के लोगों से कहा कि वे अंशिका को आगे बढ़ाए और उसके बढ़ते कदमों को रूकने ना दें ताकि वह अपने आप को अन्य सामान्य बच्चों के मुकाबले कमतर ना समझें। उन्होंने कहा कि वे इस बेटी को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट सतीश भानखड़, सुरजीत धनखड़, संदीप नायडू, सुनील नायडू, बलबीर धनखड़, स. अमृतपाल सिंह, स. कृष्ण सिंह, स. सुखदेव सिंह, सुखबीर सिंह व सतपाल सिंह सहित काफी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है