AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारी बारिश ने मौसम बनाया खुशगवार नगर में बनी जलभराव की स्थिति किसानों के चेहरों पर देखने को मिली खुशी

 ABSLM 7/7/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों,      बुधवार को सफीदों क्षेत्र में भारी तुफानी बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया और किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली। वहीं सफीदों नगर में चारो ओर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर जमा पानी के बीच वाहन चालक निकलते हुए दिखाई दिए।

बुधवार दोपहर भारी गर्मी व्याप्त थी कि अचानक काली घटाए व तेज हवाएं चलने लगी। कुछ देर में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश शुरू हो गई। करीब पौने घंटे तक जमकर बारिश हुई।



इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। इस बारिश के बाद नगर के चारों ओर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों, गलियों व निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों का काफी दिक्कत हुई। एक ओर जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर आई।
 
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम5.: पुरानी अनाज मंडी में भरा हुआ बारिश का पानी।
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम6.: महात्मा गांधी मार्ग पर पानी के बीच से गुजरते हुए वाहन।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है