AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गुरू पूर्णिमा पर हवन करके लगाया भंडारा

ABSLM 4/7/2023एस• के• मित्तल   

सफीदों, नगर के जींद रोड़ स्थित मां भागो देवी धर्मार्थ अस्पताल में ब्रह्मलीन पूज्य श्री 1008 श्री स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का गुरू पुर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता साधू राम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गर्ग ने की। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामेश्वर दास गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर अस्पताल परिसर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के अनेक गण्यमान्य लोगों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच अपनी-अपनी आहुति डालकर समाज की सुख-शांति की कामना की।
तदोपरांत अस्पताल परिसर में स्थापित स्वामी शालिग्राम आश्रम प्रतीमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अपने संबोधन में ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि गुरू पुर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष यहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है। अपने संबोधन में समाजसेवी रामेश्वर दास गुप्ता ने कहा कि गुरू का स्थान सबसे ऊंचा होता है क्योंकि गुरू अपने शिष्य को दुनिया में उन्नति के चरम शिखर पर ले जाने का प्रयास करता है।

फोटो कैप्शन 3एसएफडीएम2.: भंडारे का शुभारंभ करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गर्ग व अन्य गण्यमान्य लोग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है