abslm 8/7/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, तेज बारिश व तुफान के कारण उपमंडल के गांव जयपुर स्थित स्थित एक गोदाम की दीवार ढह गई। जिसके कारण गोदाम मालिक को भारी नुकसान हुआ। गोदाम मालिक सावित्री देवी निवासी जयपुर ने बताया कि उसका गांव में बड़ा भण्डारण के लिए गोदाम है।अभी कई दिनों पूर्व हुई तेज बारिश व तुफान के कारण उसके गोदाम की बाऊंड्री वॉल गिर गई। इस घटना में उसे लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। सावित्री देवी ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम5.: गोदाम की गिरी हुई बाऊंड्री वॉल।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है