ABSLM 18/8/2023 LAXMAN SINGH
वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में आगामी 24 अगस्त गुरुवार को श्री कल्लाजी जन्मोत्सव कल्याण जन्माष्टमी मनाई जाएगी ।
श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया की हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारिया बड़े जोरो शोरो से चल रही हैं आगामी पवित्र श्रावण शुक्ला अष्टमी दिनांक 24 अगस्त गुरुवार को लोकदेवता शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव, (श्री कल्याण जन्माष्टमी) के रूप में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाई जाएगी।
जिसमे प्रातः 7 बजे कल्लाजी महाराज का हल्दी, कुमकुम, चंदन, गुलाल, दूध, दही,शहद, घी,अभिमंत्रित जल एवं पंचामृत पंच घंधव्यों से रुद्राभिषेक किया जायेगा पश्चात सुगंधित पुष्पों, मोतियों से सुन्दर मनमोहक श्रृंगार कर पालने (झूले) में विराजमान किया जाएगा दोपहर 12 बजे शिव शक्ति रूद्र होमात्मक, सर्वकार्य सिद्ध मनोरथ हेतु विशेष महापूजा एवं समस्त देवताओं का पूजन कर वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति, 108 दीपको की महाआरती, भजन कीर्तन, महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 2.30 बजे गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा श्री कल्लाजी महाराज का आवाहन के गादी पर विराजमान होकर दिव्य दरीखाना लगाया जाएगा और भक्तों को आशीर्वाद व आशीर्वचन दिया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान सहित गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली मध्यप्रदेश, केरल, चेन्नई, पंजाब सहित कई राज्यों के भक्त अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज के दर्शन एवं जन्मोत्सव की बधाई देने उपस्थिति होंगे।
संस्थापक - जिग्नेश वैष्णव,श्री कृष्णा कल्याण सेना डूंगरपुर मेवाड़ 07425012201

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है