AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उड़ान ट्रस्ट ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार

 ABSLM 18/5/2023 

सफीदों, (महाबीर मित्तल): नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट ग्रुप के तत्वावधान में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस मौके पर संस्था की महिलाएं व लड़कियां हरे रंग के परिधान पहनकर सैंटर पर पहुंची और अपने-अपने हाथों पर मेहंदी लगाई। वहीं अंताक्षरी खेलकर, देशभक्ति व सावन के गीत गाकर व नृत्य करके तीज का त्यौहार मनाया।

अपने संबोधन में ज्योति थनई ने कहा कि हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव नें माता पार्वती को उनकी कठोर तपस्या के बाद अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे में यह पर्व शिव और शक्ति के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर झूला झूलने का भी विशेष महत्व है।
 
फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम2.: हाथों में लगी मेहंदी दिखाती हुई लड़कियां।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है