abslm 24/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, एमपीएस स्कूल के बच्चों ने राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालय प्रबंधक अजय राणा ने शिरकत की। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि राजदीप आर्य 800 व 1500 मीटर रेस में प्रथम व 3000 मीटर रेस में तृतीय स्थान पर रहा।
छात्र प्रिंस ने जैवलिन थ्रो व हैमर थ्रो में प्रथम स्थान रहा। वहीं आर्यन ने हैमर थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर हर्डल रेस में सचिन प्रथम स्थान, 110 मीटर हर्डल रेस में दूसरे व 400 मीटर हर्डल रेस में दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर रेस में जगदेव ने प्रथम और 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र जेम्स 400 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं छात्रा अंशिका ने 200 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर कामयाबी हासिल की।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है