AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

केबिनेट मंत्री महाराज विश्वेंद्र ने किया शहीद राकेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण

ABSLM   22/8/2023 बलदेव चौधरी

आज कठूमर क्षेत्र के गांव वेरका में शहीद हवलदार राकेश कुमार के प्रतिमा का अनावरण भरतपुर नरेश विश्वेंद्र महाराज के करकमलों द्वारा किया गया,24/04/2020 को कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के हथियार बरामद करते हुए राष्ट्र हित में बलिदान हो गए हवलदार राकेश कुमार 8जाट रेजिमेंट ,आज इस इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक एवम सभी राजनेतिक नायकों द्वारा वीरांगना मीरा देवी पत्नी शहीद राकेश कुमार एवम उनकी वीरमाता का सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौर और कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,इसके अलावा नेमसिंह फौजदार किसान नेता ,डाक्टर नरसी किराड़,अखलेश कुमार,पियूष कुमार बाछरेन गौरव कुमार आदर्श जाट समाज उपाध्यक्ष ,ने भी सम्मान किया 

कठूमर एस एच ओ सुरेंद्र शर्मा को  साफा पहनाकर सम्मानित किया गया,इस विशेष अवसर पर हरियाणा से आए रागनी संगीत के राष्ट्रीय कलाकार नरदेव बेनीवाल ने अपने साथी कलाकारों के साथ शहीद के सम्मान में समर्पित करुणा रस एवम वीर रस से सराबोर रागनी से सभी नर नारियों को इतना भाव विभोर किया की सभी अश्रुपात करने लगे, इसी दौरान वीरांगना रामूर्ति देवी पत्नी शहीद हुकम सिंह वीर चक्र से सम्मानित,उसको भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है