AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रतियोगिता में कन्या गुरूकुल की छात्राओं ने लहराया परचम

abslm 23/11/2022  एस• के• मित्तल  

     


सफीदों,जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरूकुल पिल्लूखेड़ा की लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी अंशिका ने लंबी कूद में प्रथम स्थान व 34 किलो वेट वर्ग की कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं गांव कालवा निवासी वर्षा ने 28 किलोग्राम कुश्ती में प्रथम, 24 किलोग्राम कुश्ती में तानिया ने प्रथम तथा ईषा ने 30 किलोग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।



गुरूकुल के संचालक स्वामी धर्मदेव महाराज व प्राचार्य ओमबीर जागलान ने कहा कि इसके लिए कोच पूजा कुण्डू व सभ्भी लड़किया बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आज के दौर में महिलाएं खेलों में बढ़-चख्ढ़कर भाग ले रही हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाएं बड़े-बड़े मेडल लेकर आई हैं।
 
फोटो कैप्शन 4.: लड़कियों को आशीर्वाद देते हुए स्वामी धर्मदेव महाराज।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है