प्रधानमंत्री ने श्री प्रफुल्‍ल चंद्र बरूआ के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया



प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के वयोवृद्ध पत्रकार श्री प्रफुल्‍ल चंद्र बरूआ के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। 

प्रधानमंत्री के शोक संदेश का पाठ इस प्रकार है: 

‘मुझे देश के वयोवृद्ध पत्रकार श्री प्रफुल्‍ल चंद्र बरूआ के निधन के बारे में जानकर बेहद अफसोस है। 

श्री बरूआ एक साहसी व्‍यक्ति और अपने काम के प्रति समर्पित थे तथा पूर्वोत्‍तर में पूरी पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए थे। 

इस शोक की घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्‍तों और प्रशंसकों को अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। मैं दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।‘ 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है