उत्‍तराखंड में भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त



भारतीय वायुसेना का एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्‍टर आज उत्‍तराखंड में गौरीकुंड के उत्‍तर में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। गोचर से गुप्‍तकाशी और केदारनाथ के लिए बचाव मिशन पर भेजा गया यह हेलिकॉप्‍टर केदारनाथ से लौटते हुए दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हेलिकॉप्‍टर में चालक दल के पाँच सदस्‍यों सहित हेलिकॉप्‍टर में सवार आठ लोगों को काफी चोटें आईं हैं। दुर्घटना की अदालती जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन भारतीय वायु सेना के बचाव कार्य जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है