जून 2013 में समाप्त तिमाही में पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में 102 प्रतिशत बिजली उत्पादन


अप्रैल 2013 से जून 2013 के दौरान कुल बिजली का उत्पादन 238 अरब यूनिट रहा जो कि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान कुल उत्पादन का 102.84 प्रतिशत है।

जहां तक वास्तविक उत्पादन का संबंध है पन बिजली का उत्पादन 31278.7 अरब यूनिट है जो कि कार्यक्रम के लक्ष्य का 101.81 प्रतिशत है। परमाणु बिजली का उत्पादन 7654 अरब यूनिट रहा जो लक्ष्य का 97.14 प्रतिशत है। ताप बिजली उत्पादन 198194.33 अरब यूनिट रहा जो कि लक्षित कार्यक्रम का 99.22 प्रतिशत है।

अप्रैल 2013 से जून 2013 के दौरान कुल बिजली का उत्पादन 262.21 अरब यूनिट संभावित था। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है