केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को टिकाऊ विकास के लिए प्रौद्योगिकी अपनाना चाहिएः डॉ. गिरिजा व्यास


केन्द्रीय आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग का आह्वान किया है कि बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की चुनौतियों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें पारदर्शिता और समर्पण के साथ सक्षम प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा। सीपीडब्ल्यूडी के 159वें जयंती समारोह में आज नई दिल्ली में उद्घाटन भाषण में मंत्री महोदया ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से लेकर दुर्गम सीमा क्षेत्र तक ढांचागत निर्माण में सीपीडब्ल्यूडी का महान योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास एक उद्देश्य एवं एक चुनौती दोनों हैं और यह सरकार का लक्ष्य रहा है। जबकि पर्यावरण बचाने के लिए समानुभूति टिकाऊ विकास की आधारशिला है। सीपीडब्ल्यूडी को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रयास करने चाहिए जैसे पानी का सक्षमता से उपयोग करते हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने सीपीड्ब्लूयडी को दिल्ली की ढांचागत संरचना और क्षितिज में बदलाव के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने खेल ढांचों का निर्माण करके, फ्लाई ओवर बनाकर, राष्ट्रमंडलीय खेलों के लिए एक शानदार काम किया है जोकि राजधानी के लिए एक पूरा खेल बदल देने वाला काम था। शहरी अपव्यय की समस्या पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अपव्यय का पुनर्पयोग सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा और जल का संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इस संबंध में सीपीडब्ल्यूडी द्वारा उठाये कदमों का स्वागत किया।

शहरी विकास मंत्रालय सचिव डॉ.सुधीर कृष्ण ने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि के साथ सार्वजनिक ढांचागत संरचनाओं के विकास की चुनौतियां भी तेज हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुराने संसाधनों को पुनर्विकसित करने की आवश्यकता है और वैकल्पिक फंडिंग व्यवस्था के खोजे जाने की भी आवश्यकता है। शहरी ढांचा निर्माण में एक और चुनौती निजी सार्वजनिक साझेदारी के मॉडल को संभालने की भी है। पारदर्शिता बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सूचनाओं का प्रवाह तेज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी के पास अभियन्ता, वास्तुशिल्प और बागवानी की प्रतिभाओं का विशाल सागर है।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक श्री वी.के.गुप्ता ने संगठन के प्रदर्शन का एक संपू्र्ण चित्र पेश किया। इस अवसर पर सीपीडब्ल्यूडी के पूर्व महानिदेशक श्री के.के.मदान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है