AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डौडि़याखेड़ा, संग्रामपुर-जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में खुदाई



18.10.2013 से 29.10.2013 डौडि़याखेड़ा, संग्रामपुर-जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में खुदाई की ताजा स्थिति इस प्रकार रही। ताजा स्थिति की जानकारी भारत के पुरात्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने आज नई दिल्ली में मीडिया को दी।

18.10.2013 से वाईवीआई के वृत के चतुर्थ भाग के तीसरे हिस्से में खुदाई का काम शुरु हुआ। ईट की दो समानांतर दीवारों (3.00 मीटर x 2.50 मीटर) तक की बीच की दूरी तक खुदाई सीमित रही। यह सतह से 4.80 मीटर की गहराई तक जारी रही और खाई के कंकड़ पत्थर वाले स्तर तक पहुंची। अब इस ट्रैंच का मानचित्रण और फोटोग्राफी की तैयारी प्रगति पर है। उन्होंने बताया की दीवार के ढ़ाचे को खत्म करके खुदाई का क्षेत्र बढ़ाना चाहते हैं। सतह संख्या 9 से प्रारम्भिक एतिहासिक काल के नमूने मिले हैं।

I इस ट्रैंच से निम्न प्राचीनकालीन वस्तुएं मिलीः१. शीशे की चुड़ियां२. लौह नख३. कूदने की सामग्री४. शेर के आकार के विखरे पत्थर

५. सुपारी के आकार के मनके

II जले ईंट के आकार१. लखौरी-ईंट की दीवार (खाई का दक्षिण पश्चिम कोना)(14 कोर्स)२. जली ईंट की दीवार (पूर्व की तरफ का) भाग-1.46 मीटर लंबा (केवल एक कोर्स)-ईंट का आकार 47x24x6.75 सेंटीमीटर

III सिगड़ी 02 संख्यास्थल पर एएसआई के अधिकारियों की सलाह से जीएसआई की टीम ने गंगा नदी से सटे स्थल पर अन्य खोज में परिक्षण के तौर पर खुदाई का सुझाव दिया है। सतह की समुचित साफ-सफाई के बाद एक्सए 2 बिछाया गया है और खुदाई का काम कल शुरु होगा।

उत्तर प्रदेश के पुरातत्व के प्रतिनिधि, उन्नाव जिले के बारा के एसडीएम लाईजनिंग अधिकारी के तौर पर देख रेख कर रहे हैं। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है