सोनीपत : आम आदमी
पार्टी (आप) ने
अनाज मंडी के
मुख्य द्वार पर
सदस्यता अभियान चलाकर किसानों व
व्यापारियो को पार्टी का
सदस्य बनाया। अभियान
के दौरान लोगो
को नि:शुल्क
सदस्यता दी गई।
मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता सतपाल
सिंह अहलावत के
नेतृत्व में रोहतक रोड
स्थित अनाज मंडी
के मुख्य द्वार
पर 'मैं भी
आम आदमी' नाम
से शुरू नि:शुल्क सदस्यता अभियान
के अंतर्गत सैकड़ों
लोगों को सदस्य
बनाया गया। अहलावत
ने बताया कि
इस अवसर पर
भ्रष्टचारमुक्त
भारत व संपूर्ण स्वराज
के सपने को
साकार करने के
लिए भारी उत्साह
के साथ लोगों
ने आम आदमी
पार्टी की सदस्यता ग्रहण
की।
उन्होंने बताया कि पाच
तरीके से सदस्य
बन सकते है।
आम आदमी पार्टी
की वेबसाइड पर
जाकर, मोबाइल नंबर
पर कॉल करके,
मोबाइल नंबर पर
मिस कॉल करके,
आप के सदस्य
घर-घर जाएंगे
तथा मोबाइल नहीं
तो वोटर आइडी
से। आप में
10 जनवरी
से चले इस
अभियान में 26 जनवरी
तक जिला संयोजक राजेश कुमार
के नेतृत्व में
लोगों के घर-घर जाकर सदस्य
बनाएंगे, जिससे भ्रष्टाचार मुक्त
शासन के लिए
आम आदमी का
सपना साकार हो
सके।
इस अवसर पर
हवा सिंह इदौरा,
रामस्वरूप, बॉबी, वेदप्रकाश ने
सदस्य बनाने में
अहम भूमिका निभाई


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है