AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

65वीं प्रादेशिक सेना स्‍थापना दिवस परेड की जनरल दलबीर सिंह ने समीक्षा की


प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) ने आज अपना 65वां स्‍थापना दिवस मनाया। थल सेना अध्‍यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने नई दिल्‍ली में आर्मी परेड ग्राउंड में परेड की समीक्षा की। उन्‍होंने देश के लिए उल्‍लेखनीय सेवाओं और शानदार परेड के लिए सभी पुरस्‍कार विजेताओं और प्रादेशिक सेना के सभी सदस्‍यों की सराहना की।
परेड का नेतृत्‍व कर्नल डी. एस. चौहान ने किया और इसमें प्रादेशिक सेना के दस दस्‍ते, 15 सेना बैंड और रेलवे इंजीनियर, तेल क्षेत्र और पारिस्थितिकी प्रादेशिक आर्मी की तीन झांकियां थीं। मार्च पास्‍ट कर रहे प्रादेशिक सेना के दस्‍ते देशप्रेम की धुनों के साथ आगे बढ़ रहे थे और बड़ी संख्‍या में उपस्थित समूह ने उनका उत्‍साहवर्धन किया। जनरल दलबीर सिंह ने प्रादेशिक सेना पदक और पुरस्‍कार प्रदान किये। सर्वश्रेष्‍ठ प्रादेशिक सेना यूनिट (108 इंफेन्‍ट्री बटालियन टीए महार और 160 इंफेन्‍ट्री बटालियन टीए होम और हेल्‍थ जेएके आरआईएफ ) को संयुक्‍त रूप से सीओएएस रजत ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रादेशिक सेना के प्रमुख अपर महानिदेशक, मेजर जनरल सुरेन्‍द्र सिंह हैं। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है